उदयपुर। ज़िले की DST टीम और थाना टीडी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बायोडीजल बेचने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो टैंकों में भरा करीब 440 लीटर बायोडीजल जब्त किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और डिप्टी एसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ के सुपरविजन में वृत्ताधिकारी एससी-एसटी सेल महिपाल सिंह और थानाधिकारी टीडी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।
अर्बन स्क्वायर मॉल में परंपरा और संस्कृति का शानदार उत्सव
उदयपुर । मनोरंजन और शॉपिंग डेस्टिनेशन, अर्बन स्क्वायर मॉल में अक्टूबर महीने भर चले भव्य त्योहारी आयोजनों ने पूरे शहर को रोशन कर दिया। पूरे महीने मॉल में पारंपरिक, सांस्कृतिक और आधुनिक रंगों से सजी कई प्रस्तुतियों, लाइव परफॉर्मेंस और थीम्ड इवेंट्स का आयोजन हुआ, जिसमें 10,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इन आयोजनों … Read more
