आज अलवर स्थित कंपनी बाग में ‘वर्ल्ड लाफ्टर डे’ (विश्व हास्य दिवस) का भव्य आयोजन किया गया। आरडीएनसी मित्तल फाउंडेशन की ओर से संचालित अलवर लाफ्टर क्लब के साथ दर्जनों प्रमुख संस्थाओं ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम को बड़ी धूमधाम से मनाया। सुबह 6 बजे से ही उद्यान ठहाकों की गूंज से सराबोर हो गया।
