आगरा में तपती दोपहरी में सपा का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच सौंपा ज्ञापन - Mewar App

आगरा में तपती दोपहरी में सपा का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच सौंपा ज्ञापन

SP Protest Agra: आगरा में गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने पेट्रोल-डीजल, एलपीजी की बढ़ती कीमतों और लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 46 डिग्री तापमान और भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में सपाई कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। कार्यकर्ताओं का कहना था कि आम जनता महंगाई की मार से परेशान है, लेकिन सरकार राहत देने के बजाय सिर्फ बयानबाजी कर रही है।