आगरा में प्रेमी ने HR को मारकर शव बोरे में फेंका, चार्जशीट में खुली पूरी साजिश, सिर अब तक गायब - Mewar App

आगरा में प्रेमी ने HR को मारकर शव बोरे में फेंका, चार्जशीट में खुली पूरी साजिश, सिर अब तक गायब

HR Murder Case Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में एचआर मैनेजर मिंकी शर्मा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने विस्तृत चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विनय राजपूत ने एकतरफा प्यार के चलते इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। चार्जशीट में डिजिटल और वैज्ञानिक साक्ष्यों को शामिल कर केस को मजबूत बनाया गया है। हालांकि हत्या के कई दिन बीत जाने के बावजूद मृतका का सिर अब तक बरामद नहीं हो सका है, जो इस केस को और भी रहस्यमय बना रहा है।