एक आंख निकाली, सिर के बाल काटे और उतार दिया मौत के घाट! तंत्र क्रिया के चलते सहारनपुर में युवक की निर्मम हत्या - Mewar App

एक आंख निकाली, सिर के बाल काटे और उतार दिया मौत के घाट! तंत्र क्रिया के चलते सहारनपुर में युवक की निर्मम हत्या

Brutal Murder By Removing Eye: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नागल क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव जोला डिडौली निवासी 17 वर्षीय अजय सैनी, जो पिछले 4 दिनों से लापता था, उसका शव बुधवार को बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।