एक छोटी जांच बचा सकती है पूरी जिंदगी, जागरूकता से सामने आए थैलेसीमिया मरीज - Mewar App

एक छोटी जांच बचा सकती है पूरी जिंदगी, जागरूकता से सामने आए थैलेसीमिया मरीज

नागौर. अनभिज्ञता के कारण पहचान नहीं होने वाली थैलेसीमिया जैसी गंभीर अनुवांशिक बीमारी के मरीज अब जागरूकता बढऩे के साथ सामने आने लगे हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, जांच सुविधाओं और जागरूकता अभियानों का असर यह है कि नागौर जिले में अब थैलेसीमिया मरीजों की पहचान तेजी से हो रही है। वर्तमान में जेएलएन राजकीय अस्पताल की एमसीएच विंग में जिलेभर के करीब 40 थैलेसीमिया मरीजों का नियमित उपचार चल रहा है, जबकि हीमोफीलिया के 10 मरीज भी यहां उपचार ले रहे हैं। राहत की बात यह है कि इन मरीजों को जांच, उपचार और दवाइयों सहित अधिकांश सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।