MP Weather Update : मध्य प्रदेश में मई माह में मौसम के दो अलग – अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां पिछले एक हफ्ते से बेमौसम आंधी – बारिश का दौर जारी है, जिससे प्रदेश वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसी के चलते आज एक बार फिर प्रदेश के 11 जिलों में गरज – चमक के साथ बारिश का अलर्ट तो दिया ही गया है, साथ ही साथ राजधानी भोपाल स्थित राज्य मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेश में ‘येलो अलर्ट’ के साथ भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी भी जारी की है।
