एमपी में किसानों के खातों में डाले 2547 करोड़ रुपए, सरकार ने ट्वीट कर दी बड़ी खुशखबरी - Mewar App

एमपी में किसानों के खातों में डाले 2547 करोड़ रुपए, सरकार ने ट्वीट कर दी बड़ी खुशखबरी

Wheat- एमपी में गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी है। किसानों को उनकी उपज का भुगतान भी किया जा रहा है। अब तक सरकार गेहूं किसानों के बैंक खातों में 2547 करोड़ रुपए डाल चुकी है। प्रदेश के जनसंपर्क विभाग ने बुधवार को ट्वीट कर यह खुशखबरी दी। विभाग की आधिकारिक सूचना के मुताबिक अब तक प्रदेश में कुल 4 लाख 88 हजार 270 किसानों से गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रियों को अपने संबोधन में बताया था कि प्रदेश में अब तक कुल 19.31 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन हो चुका है जिसके लिए किसानों को 2 हजार 547 करोड़ रूपए की राशि भुगतान की जा चुकी है।