एमपी में रात करीब 12 बजे बदहवास घर लौटी 8वीं की छात्रा, दो युवकों ने किया गैंगरेप - Mewar App

एमपी में रात करीब 12 बजे बदहवास घर लौटी 8वीं की छात्रा, दो युवकों ने किया गैंगरेप

MP News: मध्यप्रदेश के मैहर जिले में नाबालिग छात्रा के अपहरण और गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। आठवीं क्लास में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा स्कूल से घर वापस लौट रही थी तभी दो युवकों ने उसे रास्ते में अकेला पाकर अगवा किया और बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। छात्रा रात करीब 12 बजे बदहवास हालत में घर वापस पहुंची और परिजन को घटना के बारे में जानकारी दी।