कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा से आई चौंकाने वाली जानकारी, BJP फिसड्डी ! - Mewar App

कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा से आई चौंकाने वाली जानकारी, BJP फिसड्डी !

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा में भाजपा फिसड्डी साबित हो रही है। आजीवन सहयोग निधि की राशि जमा करने वाले क्षेत्र की जब फेहरिस्त तैयार हुई तो सबसे कम आंकड़ा इंदौर एक का सामने आया। मजेदार बात ये है कि प्रदेश संगठन ने अब हिसाब मांग लिया है और निर्देश भी दिए हैं कि कौन सी विधानसभा से कितना संग्रह हुआ है उसकी भी जानकारी दी जाए।