भामाशाह मंडी में शुक्रवार को सभी कृषि जिंसों की कुल आवक लगभग 80,000 कट्टे रही। चना में 25 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई, जबकि सोयाबीन में 250 रुपए और सरसों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट रही। लहसुन की आवक लगभग 13,000 कट्टे रही तथा इसके भाव 3,500 से 14,500 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
