UP Politics: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक गिरने के बाद राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल की तारीफ वाली प्रतिक्रिया ने सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देते हुए कहा कि मोदी जी ने देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को अधिकार देने का प्रयास किया। संसद में महिलाओं के हक के लिए बिल लाने का काम किया।
