खनिज विभाग की सुस्ती से खजाने को लगी 7.74 करोड़ की चपत - Mewar App

खनिज विभाग की सुस्ती से खजाने को लगी 7.74 करोड़ की चपत

भीलवाड़ा जिले में खनिज विभाग की लचर कार्यप्रणाली और रॉयल्टी ठेके में हुई देरी के कारण सरकारी खजाने को 7.74 करोड़ रुपए से अधिक का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। भीलवाड़ा, सहाड़ा और हमीरगढ़ की सीमा से निकलने वाले चुनाई पत्थर की रॉयल्टी वसूली का ठेका पूरे आठ माह तक बंद रहने के बाद अब जाकर दोबारा शुरू हो पाया है। विभाग को यह नया ठेका जयपुर की एक कंपनी को 10.02 करोड़ रुपए में देना पड़ा है, जबकि यही ठेका पहले काफी अधिक राशि में दिया गया था। ठेका फाइनल होने के बाद अब खनिज विभाग ने वसूली नाकों से अपने कर्मचारियों को हटा लिया है।