Bride Wedding Controversy: यूपी के अंबेडकरनगर में शादी की खुशियां उस वक्त तनाव और हंगामे में बदल गईं जब विदाई के बाद दुल्हन को ससुराल ले जा रही कार को बीच रास्ते एक युवक ने रोक लिया। फिल्मी अंदाज में बाइक कार के आगे लगाकर उसने गाड़ी रुकवाई और हंगामे की शुरुआत कर दी। यह घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर रज्जीपुर गांव के पास हुई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया।
