गांव से लाडो की होनी थी विदाई, ग्रामीणों ने खुद तैयार कर ली सड़क - Mewar App

गांव से लाडो की होनी थी विदाई, ग्रामीणों ने खुद तैयार कर ली सड़क

MP News : मध्य प्रदेश के सतना जिले के अंतर्गत आने वाले मझगवां विकासखंड के हरिहरपुर पंचायत में इंसानियत और सामूहिक सहयोग की अनूठी मिसाल देखने को मिली। यहां एक आदिवासी गरीब परिवार की बेटी की विदाई में परेशानी न हो, इसके लिए ग्रामीणों ने बिना किसी सरकारी सहायता के खुद सड़क बना डाली। महज एक रात की मेहनत से करीब 250 मीटर लंबा कच्चा रास्ता तैयार कर दिया गया, जिससे अब बारात और वाहनों का आवागमन संभव हो सकेगा।