Gurugram Truck Car Accident: हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बुधवार देर रात पचगांव-जमालपुर रोड पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही ब्रेजा कार को ऐसी भीषण टक्कर मारी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह लोहे के मलबे में तब्दील हो गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार पटवारी और एक पूर्व सैनिक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
