बीना. निर्माण सामग्री के दामों में आए अचानक उछाल ने मकान बनवा रहे लोगों की नींद उड़ा दी है। पिछले एक माह में सरिया की कीमतों में एक हजार रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी हो गई है। वहीं, सीमेंट भी 290 रुपए से 320 रुपए प्रति बैग बिक रहा है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सीमेंट के दामों में 20 रुपए प्रति बैग की और तेजी आ सकती है। ऐसे में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों का बजट गड़बड़ा गया है। सबसे ज्यादा चिंता प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को सता रही है।
