घर में भाई-बहन की शादी की चल रही थी तैयारी, तभी पहुंच गई पुलिस, आधार कार्ड से हुआ बड़ा खुलासा - Mewar App

घर में भाई-बहन की शादी की चल रही थी तैयारी, तभी पहुंच गई पुलिस, आधार कार्ड से हुआ बड़ा खुलासा

डूंगरपुर। जिले की भंडारी उप तहसील के नयागांव गोबर में बुधवार को प्रशासन और पुलिस की टीम ने बाल विवाह रुकवाया। यहां घर के आंगन में भाई-बहन की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं और दोनों को हल्दी की पीठी भी चढ़ चुकी थी। इसी बीच चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से मिली सूचना पर पहुंची टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए परिजनों को बाल विवाह नहीं कराने के लिए पाबंद किया।