चंदौली से 50 हजार के इनामी को STF ने प्रतापगढ़ से दबोचा, पहले चलता था ट्रक फिर उसी से करने लगा पशु तस्करी, लंबे समय से था फरार - Mewar App

चंदौली से 50 हजार के इनामी को STF ने प्रतापगढ़ से दबोचा, पहले चलता था ट्रक फिर उसी से करने लगा पशु तस्करी, लंबे समय से था फरार

चंदौली: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने चंदौली कोतवाली से घोषित इनामी बदमाश को प्रतापगढ़ से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ की नोएडा इकाई को यह सफलता हासिल हुई है। एसटीएफ ने बताया है कि आरोपी पहले एक ट्रक खरीदकर उसे चलता था और बाद में पशु तस्करी के गंदे खेल में शामिल हो गया। इसके बाद उसके ऊपर इनाम घोषित किया गया था।