जयपुर में बारिश, 10 डिग्री तक पारा गिरा:आज 13 जिलों में बरसात की चेतावनी, सिरोही सबसे ठंडा रहा; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Mewar App

जयपुर में बारिश, 10 डिग्री तक पारा गिरा:आज 13 जिलों में बरसात की चेतावनी, सिरोही सबसे ठंडा रहा; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

जयपुर सहित कई जिलों में गुरुवार तड़के से तेज बूंदाबांदी का दौर जारी है। इससे ठंड बढ़ गई है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जोधपुर में भी देर रात बारिश हुई थी। प्रदेश के 13 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अरब सागर में बने चक्रवात का असर बुधवार को भी देखने को मिला। दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के सभी जिलों में कल (बुधवार) दिनभर बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। मंगलवार को सिरोही सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस सिस्टम का असर 30 अक्टूबर यानी आज भी रहेगा। 31 अक्टूबर को राजस्थान के कुछ शहरों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। 1 नवंबर को पूरे प्रदेश में मौसम ड्राय रहेगा। धूप खिलेगी और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग के अधिकांश जिलों में सिस्टम का असर दिखा। दिनभर बादल छाए और कई जगह हल्की बारिश हुई। इस मौसम के बीच कई शहरों में हल्की ठंडी हवा चली। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस सिस्टम का असर 31 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है। 31 अक्टूबर दोपहर बाद प्रदेश में मौसम ड्राय होगा और आसमान साफ होने लगेगा। पारा औसत से 10 डिग्री नीचे
बुधवार को उदयपुर, सीकर, पिलानी, कोटा, जोधपुर, जयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, सिरोही, नागौर, बारां, डूंगरपुर, जालोर, पाली, प्रतापगढ़ और अलवर में ठंडक महसूस की गई। इन शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। सबसे ठंडा दिन सिरोही में रहा, जहां अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश शहरों में तापमान औसत से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज हुआ, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ।