जैसलमेर: कहां गायब हो गया 55 साल का व्यक्ति? कुएं की मुंडेर पर मिले कपड़े और चप्पल, मचा हड़कंप - Mewar App

जैसलमेर: कहां गायब हो गया 55 साल का व्यक्ति? कुएं की मुंडेर पर मिले कपड़े और चप्पल, मचा हड़कंप

जैसलमेर: लाठी क्षेत्र के सांवता गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो दिन से लापता एक व्यक्ति के कपड़े और चप्पल गांव के पास स्थित एक गहरे कुएं की मुंडेर पर मिले। घटना के बाद व्यक्ति के कुएं में गिरने या डूबने की आशंका जताई जा रही है।