टीकमगढ़ सड़क हादसा : इंदौर से आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, मची चीख-पुकार - Mewar App

टीकमगढ़ सड़क हादसा : इंदौर से आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, मची चीख-पुकार

Tikamgarh Bus Accident : मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के सागर रोड पर मंगलवार सुबह कोतवाली थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले बड़ागांव रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि, यहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरकर पलट गई। हादसे में 11 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है।