ट्विशा शर्मा के परिवार को बड़ा झटका, दोबारा पोस्टमार्टम की कोर्ट से नहीं मिली अनुमति - Mewar App

ट्विशा शर्मा के परिवार को बड़ा झटका, दोबारा पोस्टमार्टम की कोर्ट से नहीं मिली अनुमति

Twisha Sharma suspicious death: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में 12 मई को हुई मिस पुणे और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला पूरे देश में सुर्खियां बना हुआ है। ट्विशा के मायके वाले ट्विशा की मौत के लिए उसके पति व रिटायर्ड जज सास पर आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच कोर्ट से ट्विशा शर्मा के परिजनों को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग खारिज कर दी है। बुधवार को कोर्ट में SHO को अहम निर्देश देते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग खारिज कर दी।