Double PAN Card Case: रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान से जुड़ा डबल पैन कार्ड मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सजा के बाद अब इस सजा को बढ़ाने की मांग को लेकर सेशन कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। गुरुवार को इस मामले की पहली सुनवाई हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर राजनीतिक और कानूनी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।
