डेढ़ वर्ष में सात शिक्षक हटे, स्टाफ की भारी कमी से पढ़ाई हो रही प्रभावित - Mewar App

डेढ़ वर्ष में सात शिक्षक हटे, स्टाफ की भारी कमी से पढ़ाई हो रही प्रभावित

रामदेवरा क्षेत्र के छायण गांव स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी के कारण 240 बालिकाओं का भविष्य संकट में है। वर्तमान में विद्यालय में केवल तीन शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि लंबे समय से कई पद रिक्त पड़े हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों और ग्राम पंचायत ने मुख्यमंत्री व शिक्षा विभाग को भेजे ज्ञापन में बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष में विद्यालय से योजनाबद्ध तरीके से स्टाफ कम हुआ है।