देवबंद का नाम बदलने से नहीं बदलेगी लोगों की किस्मत, रोजगार और विकास पर दे सरकार ध्यान: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - Mewar App

देवबंद का नाम बदलने से नहीं बदलेगी लोगों की किस्मत, रोजगार और विकास पर दे सरकार ध्यान: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने देवबंद का नाम बदलकर देववृंद किए जाने की मांग पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी शहर या कस्बे का नाम बदल देने से वहां रहने वाले लोगों की जिंदगी नहीं बदलती। असली बदलाव तब आता है जब शहर में विकास हो, युवाओं को रोजगार मिले और गरीबों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो।