देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद लगी आग, कई मजदूरों की मौत - Mewar App

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद लगी आग, कई मजदूरों की मौत

Firecracker Factory Explosion : मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंककला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि, यहां स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि, हादसे में अबतक तीन मजदूरों की मौत भी हो गई है, जबकि 23 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। विस्फोट इतना तेज था कि, फैक्ट्री का मलबा और शव सड़क तक जा पहुंचे। प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर जांच के आदेश दिए हैं।