नदबई ज्वेलर हत्याकांड: तहसील, बाजार और स्कूल बंद…अभी तक कातिलों का पता नहीं, हाथ में तख्तियां लिए न्याय मांग रहे पत्नी-बच्चे - Mewar App

नदबई ज्वेलर हत्याकांड: तहसील, बाजार और स्कूल बंद…अभी तक कातिलों का पता नहीं, हाथ में तख्तियां लिए न्याय मांग रहे पत्नी-बच्चे

नदबई (भरतपुर): राजस्थान के भरतपुर जिले का नदबई कस्बा आज आक्रोश की ज्वाला में जल उठा। 25 मार्च को हुए सर्राफा व्यवसायी योगेंद्र चोपड़ा की निर्मम हत्या और लूट के मामले में एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली होने से स्थानीय निवासियों का धैर्य जवाब दे गया।