नम आंखों से चारों पुलिसकर्मियों को अंतिम सलामी: शव से लिपटकर बिलखती रही प्रदीप की पत्नी, ढाई महीने पहले हुई थी शादी - Mewar App

नम आंखों से चारों पुलिसकर्मियों को अंतिम सलामी: शव से लिपटकर बिलखती रही प्रदीप की पत्नी, ढाई महीने पहले हुई थी शादी

Haryana road accident: हरियाणा के नूंह में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जालौन के 4 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान सिपाही प्रदीप की पत्नी मयूरी वर्मा खुद को संभाल नहीं सकीं और पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर रोने लगीं। मयूरी वर्मा काफी देर तक रोती-बिलखती रहीं और पति के पार्थिव शरीर दूर हटने को तैयार नहीं हुईं।