Nagda Mathura Rail Line Project: मध्यप्रदेश के पर्यटन और रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलने जा रही है। आने वाले सालों में मध्यप्रदेश के यात्रियों को बड़ा फायदा होने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिन केंद्रीय कैबिनेट ने एमपी के नागदा जंक्शन से मथुरा के बीच अतिरिक्त तीसरी और चौथी नई रेल लाइन बिछाने को मंजूरी दी है। इस लाइन को बिछाने में 16,403 करोड़ की लागत आएगी। केंद्र की सरकार ने दिल्ली-मुंबई के बिजी रूट पर ट्रैफिक को कम करने के लिए नागदा-मथुरा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन (570 किमी.) परियोजना को मंगलवार को मंजूरी दी है।
