संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (Womens Empowerment and Adoration Act) खारिज होने से सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पक्ष-विपक्ष के नेता महिला आरक्षण बिल खारिज होने के बाद से एक-दूसरे पर लगातार हमला बोल रहे हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश (PM Modi Address the Nation) को संबोधित किया था। PM मोदी ने भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर जमकर हमला किया।
