पाली में कुत्ते ने मासूम का चेहरा नोचा:घर के बाहर खेलते समय किया अटैक, बच्चे की चीख सून मोहल्ले के लोगों ने बचाया - Mewar App

पाली में कुत्ते ने मासूम का चेहरा नोचा:घर के बाहर खेलते समय किया अटैक, बच्चे की चीख सून मोहल्ले के लोगों ने बचाया

पाली में घर के बाहर खेल रहे मासूम पर कुत्ते ने हमला कर दिया। इस हमले में कुत्ते ने पांच साल के मासूम का चेहरा नोच लिया। मामला शहर के मंडिया रोड गुरलाई मार्ग पर मंगलवार दोपहर 1 बजे का है। बच्चे की चीख सुन आस-पास के लोग और मां दौड़े और बच्चे को छुड़ाया। घर के बाहर खेलते समय किया अटैक जानकारी के अनुसार पांच साल के कौशल के पिता काम पर गए हुए थे। मां घर में काम कर रही थी। इसी दौरान वह खेलने के लिए घर से बाहर निकला। वह घर के बाहर खेल रहा था तभी एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते के अटैक के बाद कौशल जोर-जोर से चिल्लाने लगा। बच्चे को जैसे-तैसे कुत्ते से छुड़ाया। इसके बाद उसे बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। कुत्ते ने मासूम के चेहरे को नोच लिया था। कौशल के चेहरे पर तीन टांके आए है। हालांकि प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई थी। गौरतलब है कि जिले में पिछले कुछ दिनों से कुत्ते के हमले और स्नेक बाइक के केस बढ़ गए है। जिले के ग्रामीण इलाकों से स्नेक बाइट के केस ज्यादा आ रहे है। जबकि शहरी क्षेत्रों में कुत्तों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे है।