पाली में नगर निगम की रेलिंग चोरी:सर्किट हाऊस रोड से ले गए; आयुक्त ने आमजन से की अपील - Mewar App

पाली में नगर निगम की रेलिंग चोरी:सर्किट हाऊस रोड से ले गए; आयुक्त ने आमजन से की अपील

पाली शहर में सड़क के बीच डिवाइडर पर लगी रेलिंग अज्ञात चोर चुराकर ले गए। इसको लेकर नगर निगम की ओर से रिपोर्ट दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि पाली शहर के सर्किट हाऊस रोड पर डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग रात के समय अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी मिलने पर डीओसी प्रभारी बादल सिंह मेड़तिया को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए भेजा। आमजन से की अपील आयुक्त ने आमजन से अपील की है कि रात के समय उन्हें कोई सीवर लाइन का लोहे के ढक्कन, क्रास, जाली, रेलिंग, पोल आदि चुराकर ले जाता नजर आए तो इसकी सूचना संबंधित थाने में दें। ताकि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को पकड़ा जा सके और उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। बता दे कि इससे पहले भी नगर निगम की ओर से शहर में जगह-जगह नालियों पर लगाई लोहे की जालियां भी चोरी होने का मामला सामने आया था। रात के अंधेरे चोर इन्हें चुराकर ले जाते है और कबाड़ में बेच देते है। लेकिन अधिकतर मामलों में आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए।