पुष्कर मेले में बॉलीवुड नाइट का आयोजन होगा:स्थानीय-विदेशी पर्यटकों के बीच होगा फुटबॉल मैच; चरी डांस में थिरकेंगी महिलाएं - Mewar App

पुष्कर मेले में बॉलीवुड नाइट का आयोजन होगा:स्थानीय-विदेशी पर्यटकों के बीच होगा फुटबॉल मैच; चरी डांस में थिरकेंगी महिलाएं

इंटरनेशनल पुष्कर मेला-2025 अपने परवान पर है। मेले की ध्वजारोहण के साथ गुरुवार सुबह औपचारिक शुरुआत होगी। 101 नगाड़ा वादक प्रस्तुति देंगे। इसे लिम्का बुक रिकॉर्ड में दर्ज करने की तैयारी है। खास आकर्षण होगा महिलाओं का चरी नृत्य होगा। चक दे राजस्थान फुटबॉल मैच स्थानीय और विदेशियों के बीच होगा। शाम 6 बजे पुष्कर सरोवर के घाटों पर दीपदान होगा। रंगोली सजेगी। शाम को महाआरती होगी और उसके बाद मेला ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कलेक्टर लोग बंधु ने बताया कि मेल 5 नवंबर तक चलेगा। युवाओं को आकर्षित करने के लिए बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कबीर कैफे बैंड, गायक रूप कुमार राठौड़ और उनकी पत्नी सोनाली राठौड़ भी अपनी प्रस्तुति देंगे। दूसरी तरफ नए मेला ग्राउंड में पशु की मंडी सजी हुई है। अब तक कुल 4849 पशु आ चुके है। इनमें सर्वाधिक 3427 घोड़े हैं। ऊंट केवल 1420 ही आए हैं। वहीं, बड़ी संख्या में विदेशी टूरिस्ट भी पुष्कर मेले में शामिल होने पहुंचे हैं। पुष्कर मेले से जुड़ी PHOTOS… पुष्कर मेले की पल-पल की जानकारी के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…