पेट्रोल आते ही कुछ घंटे में हो गया खत्म - Mewar App

पेट्रोल आते ही कुछ घंटे में हो गया खत्म

बालोद जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी बरकरार है। जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में इतना भी ज्यादा पेट्रोल की कमी नहीं है, जिससे स्थिति गंभीर हो। शुक्रवार की स्थिति में जिला मुख्यालय के बस स्टैंड स्थिति पेट्रोल पंप में पेट्रोल -डीजल के लिए वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली। पेट्रोल व डीजल के 10-10 हजार लीटर टैंकर से लाए गए थे। सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक 6 घंटे में ही पेट्रोल व डीजल का स्टॉक खत्म हो गया। हालांकि शाम को और स्टॉक उपलब्ध होने के बाद पेट्रोल-डीजल दिया गया। पेट्रोल पम्प के संचालक संतोष कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल में अधिकतम 500, कार में अधिकतम 2000 व मालवाहकों में अधिकतम 5 हजार रुपए तक का पेट्रोल-डीजल दिया गया।