प्रदेश के 12 हजार से अधिक व्याख्याताओं व पुस्तकालयाध्यक्षों को 12 को मिलेगी नई पोस्टिंग - Mewar App

प्रदेश के 12 हजार से अधिक व्याख्याताओं व पुस्तकालयाध्यक्षों को 12 को मिलेगी नई पोस्टिंग

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हाल ही पदोन्नत हुए प्रदेश के 12 हजार से अधिक व्याख्याताओं, शारीरिक शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के पदस्थापन की उलटी गिनती शुरू कर दी है। शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने मंगलवार को इन चयनित कार्मिकों की ऑनलाइन काउंसलिंग और पदस्थापन का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस पूरी प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा। शाला दर्पण पोस्टिंग मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से होने वाली इस ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद 12 मई को अंतिम पदस्थापन आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इस प्रक्रिया में विभिन्न चयन वर्षों के करीब 11,776 प्राध्यापक, 105 विशेष शिक्षा प्राध्यापक, और पुस्तकालयाध्यक्ष सहित अन्य कार्मिक शामिल हैं।