प्रदेश के 53 हजार स्कूलों में बदलेंगे मिड-डे-मील के बर्तन, छात्रों की संख्या के आधार पर मिलेगा बजट - Mewar App

प्रदेश के 53 हजार स्कूलों में बदलेंगे मिड-डे-मील के बर्तन, छात्रों की संख्या के आधार पर मिलेगा बजट

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील (पीएम पोषण योजना) का भोजन अब नए और सुरक्षित बर्तनों में पकेगा। राज्य सरकार ने प्रदेश के 53 हजार 738 विद्यालयों और मदरसों में पांच साल या उससे अधिक पुराने हो चुके किचन उपकरणों चूल्हे, बर्तन, कंटेनर आदि को बदलने की कवायद शुरू कर दी है। मिड-डे-मील कार्यक्रम आयुक्तालय की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (प्रारंभिक शिक्षा) को आदेश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा मंत्रालय की गाइडलाइन के तहत यह रिप्लेसमेंट किया जा रहा है।