प्रेगनेंट महिला के सीने पर बैठकर पेट को जोर से दबाया जिससे बच्चा निकले जल्दी बाहर, नवजात की मौत, बदायूं का सनसनीखेज मामला - Mewar App

प्रेगनेंट महिला के सीने पर बैठकर पेट को जोर से दबाया जिससे बच्चा निकले जल्दी बाहर, नवजात की मौत, बदायूं का सनसनीखेज मामला

Negligence During Delivery: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कादरचौक क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान कथित तौर पर अमानवीय तरीका अपनाने से नवजात की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हुआ और मामले ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए।