बंगाल और तमिलनाडु चुनाव परिणामों से घबराए अखिलेश का बड़ा कदम, I-PAC से रद्द किया समझौता - Mewar App

बंगाल और तमिलनाडु चुनाव परिणामों से घबराए अखिलेश का बड़ा कदम, I-PAC से रद्द किया समझौता

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद समाजवादी पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। चुनाव परिणाम आने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजनीतिक परामर्श फर्म I-PAK (Indian Political Action Committee) से समझौता खत्म कर दिया है। ये घटनाक्रम ऐसे समय के बाद सामने आया है, जब बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ED ने कोलकाता स्थिति ‘I-PAK’ के कार्यालय में छापेमारी की थी। इस छापेमारी की वजह से फर्म कामकाज प्रभावित हुआ था।