बस्ती की अजूबी शादी, दारोगा के मंडप से दुल्हन को ब्याह ले गया प्रॉपर्टी डीलर… - Mewar App

बस्ती की अजूबी शादी, दारोगा के मंडप से दुल्हन को ब्याह ले गया प्रॉपर्टी डीलर…

बस्ती के दुबौलिया थानाक्षेत्र में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है, यहां एक युवती की शादी दरोगा के साथ तय थी। विवाह का दिन था, घराती और शुभचिंतक भी मैरिज हाउस में पहुंचने लगे थे। इसी बीच कुछ ऐसा वाकया हुआ जिससे पूरे मंडप में सन्नाटा पसर गया, हुआ यूं कि दारोगा की जगह दूसरा युवक पहुंचा और दुल्हन के साथ सात फेरे ले लिए। बात बढ़ी तब पता चला कि जिस युवती से दरोगा की शादी तय हुई थी, उसका पिछले कुछ साल से प्रॉपर्टी डीलर युवक के साथ अफेयर था।