भरतपुर में एक बुजुर्ग ने सड़क पर सोते कुत्ते पर पत्थर उठाकर मार दिया। इसके बाद कुत्ता वहीं पर अचेत होकर वहीं गिर गया। मामला शहर के उद्योग नगर थाना इलाके के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गुरुवार सुबह का है। इस दौरान वहां खड़े एक युवक ने इसका वीडियो बना लिया। कुत्ते पर पत्थर मारने के बाद बुजुर्ग वहां से चला गया। इस दौरान कुछ लोगों ने जब उसे टोका तो कहने लगा-जो करना है वो कर लेना। सब्जी बेचने वाले बुजुर्ग ने पत्थर उठाकर मारा इस घटना का वीडियो बनाने वाले युवक रवि फौजदार ने बताया कि मैं सुबह 11 बजे एसटीसी हाउसिंग बोर्ड स्थित सामुदायिक भवन के सामने खड़ा था। इसी दौरान एक सब्जी बेचने वाला बुजुर्ग वहां से गुजर रहा था। वह ठेला लेकर आगे बढ़ा और फिर रुक गया। इसके बाद पहले लाठी ली और उसे मारने लगा। इसके कुछ ही देर में उसने पास पड़ा एक पत्थर उठाया और फिर उसके मुंह पर मार दिया। लोगों ने टोका तो बोला-मैं ऐसे ही करूंगा, जो करना है वो कर लेना रवि ने बताया कि इस दौरान कुछ लोगों ने उसे आवाज लगाते हुए रोकने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं माना। जब वह पत्थर मारने के बाद वहां से निकलने लगा तो लोगों ने इसका कारण पूछा। लेकिन, वह ये कहते हुए वहां से निकल गया कि मैं तो ऐसे ही करूंगा, जो है वो कर लेना। रवि ने बताया कि कुत्ता पत्थर के हमले से अचेत हो गया थ। इसके बाद उन्होंने ट्रीट ऑन संस्था को कॉल कर मौके पर बुलाया और उसे इलाज के लिए ले गए। उन्होंने बताया कि पत्थर मारने वाला बुजुर्ग कौन था इसके बारे में पता नहीं लग पाया है। —— कुत्तों की हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें 25 कुत्तों को गोली मारने वाले का स्वागत, लड्डू बांटे:ग्रामीणों ने डीजे बजाया, माला पहनाकर गांव में रैली निकाली; जमानत पर बाहर आया झुंझुनूं में हाथ में बंदूक लेकर दौड़ा-दौड़ा कर 25 कुत्तों को गोली मारने वाले व्यक्ति की जमानत हुई तो गांव में जश्न मनाया गया। ग्रामीणों ने डीजे बजाया, उसे माला पहनाई और पिकअप में बैठाकर पूरे गांव में रैली निकाली। (पढ़ें पूरी खबर) कुत्तों की हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें-: झुंझुनूं में 25 कुत्तों की गोली मारकर हत्या:बंदूक लेकर घूमता है बदमाश, देखते ही करने लगता है फायरिंग झुंझुनूं में 25 से ज्यादा कुत्तों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बदमाश बंदूक लेकर घूमता है और कुत्ता नजर आते ही गोली मारकर उनकी हत्या कर देता। कुत्तों को मारने की घटना 2 और 3 अगस्त की बताई जा रही है। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई। मामला नवलगढ़ इलाके के कुमावास गांव का है। (पूरी खबर पढ़ें)
