भाई की बुलेट का चालान काटा तो पुलिस की जीप के बोनट पर चढ़कर बैठ गई बहन - Mewar App

भाई की बुलेट का चालान काटा तो पुलिस की जीप के बोनट पर चढ़कर बैठ गई बहन

Bullet rider challan: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में वाहन चैकिंग के दौरान एसडीओपी कार्यालय के बाहर उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक युवती पुलिस जीप के बोनट पर चढ़कर बैठ गई। पुलिस एसडीओपी कार्यालय के बाहर सड़क पर वाहन चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक युवक अपनी बहन के साथ बुलेट से निकला। पुलिस ने उस युवक को रोककर उसका चालान काटा तो युवती भड़क गई और हंगामा मचा दिया।