भोपाल की दस ट्रेनों में लगेंगे सस्ते एसी कोच, कम किराए में एसी के सफर की बड़ी सुविधा - Mewar App

भोपाल की दस ट्रेनों में लगेंगे सस्ते एसी कोच, कम किराए में एसी के सफर की बड़ी सुविधा

Bhopal- यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल रेल मंडल ने बड़ी कवायद की है। गर्मी के मौसम में मंडल ने सुरक्षित और ठंडक से भरा सफर कराने की पहल की है। इसके लिए ट्रेनों में इकोनॉमी एसी कोच लगाए जा रहे हैं। भोपाल रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इन कोचों में यात्रियों को कम किराए में एसी का आरामदायक सफर करने की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकेगी।