अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र भाखेड़ा में ठेकेदार से पैसे लेने गए मजदूर को बांधकर पीटा। जिसका वीडियो भी सामने आया है। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद घायल युवक शौकीन अस्पताल में भर्ती है। महिला से भी बदसलूकी की गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मारपीट की घटना 28 अक्टूबर की है। घायल शौकीन के परिवार के सदस्य शरीफ ने बताया कि उसका भाई शौकीन मजदूरी करता है। वह भाखेड़ा निवासी ठेकेदार हाजरदीन से मजदूरी के करीब 15 हजार रुपए मांगता था। जिसके लिए ठेकेदार को फोन किया तो उसने घर बुला लिया। घर आने के बाद ठेकेदार हाजरदीन और उसके भांजे ने टांचिया से पीटा। उसे बांध लिया। शरीफ ने कहा कि ठेकेदार का भांजा अल्फीन काफी टाइम से साइबर ठगी का काम करता है और ठेकेदार ब्लैकमेलर है। शौकीना ने बताया कि हाजरदीन ने पहले तो घर बुलाया। उसके बाद घर जाने पर गाली गलौच की। बाद में फोन कर चार जनों को बुला लिया। उसके बाद बांधकर पीटा गया। गंभीर घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। परिवार का आरोप है कि ठेकेदार हाजरदीन और उसका भाई के अलावा उनका भांजा अल्फीन ने मारपीट की है।
