जयपुर। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात जयपुर के यात्रियों ने हंगामा किया। हंगामे की स्थिति उस समय बन गई, जब स्पाइस जेट की मुंबई-जयपुर फ्लाइट एसजी-169 में सफर करने वाले यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। जानकारी के अनुसार करीब 180 यात्री 7 घंटे से अधिक समय तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे। सुविधाओं के अभाव और लगातार हो रही देरी से परेशान यात्रियों ने एयरलाइन मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। शाम 6 बजे से ही एयरपोर्ट पहुंचे यात्री लगातार अपडेट का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
