मुंबई तरबूज-बिरयानी कांड: वाटरमेलन में किसने मिलाई चूहे मारने की दवा? फल विक्रेताओं पर भी शक - Mewar App

मुंबई तरबूज-बिरयानी कांड: वाटरमेलन में किसने मिलाई चूहे मारने की दवा? फल विक्रेताओं पर भी शक

Rat Poison in Watermelon: मुंबई के बहुचर्चित ‘तरबूज-बिरयानी कांड’ में एक ऐसा सनसनीखेज मोड़ आया है, जिसने जांच एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। जिस तरबूज को खाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हुई थी, उसकी फॉरेंसिक (FSL) रिपोर्ट में ‘चूहे मारने वाली दवा’ (Rat Poison) मिलने की पुष्टि हुई है। इस खुलासे ने अब इस गुत्थी को और उलझा दिया है कि यह महज एक इत्तेफाक था या फिर सुनियोजित हत्या। वहीं, इस खुलासे के बाद पुलिस की शक की सुई अब फल विक्रेताओं की ओर भी घूम गई है। अक्सर फल विक्रेता चूहों से अपनी दुकान बचाने के लिए दवाओं का छिड़काव करते हैं, लेकिन फल के भीतर इतनी मात्रा में जहर मिलना सामान्य नहीं है।