मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक: गन्ने के खेत में किसान पर झपट्टा, चेहरे पर गहरे जख्म; एक दिन में दो हमले - Mewar App

मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक: गन्ने के खेत में किसान पर झपट्टा, चेहरे पर गहरे जख्म; एक दिन में दो हमले

Leopard Attack Moradabad: मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब गन्ना काट रहे 40 वर्षीय किसान कपिलदेव सिंह पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। सुबह के समय खेत में काम कर रहे किसान को जरा भी अंदाजा नहीं था कि गन्ने की फसल में घात लगाए बैठा जंगली जानवर उन पर झपट पड़ेगा। तेंदुए के हमले के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।