यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बाड़मेर-हावड़ा और जोधपुर एक्सप्रेस सहित 4 ट्रेनों का रूट बदला, जानें रेलवे का लेटेस्ट अपडेट - Mewar App

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बाड़मेर-हावड़ा और जोधपुर एक्सप्रेस सहित 4 ट्रेनों का रूट बदला, जानें रेलवे का लेटेस्ट अपडेट

अगर आप अगले तीन दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर चल रहे ‘डबल ट्रैक’ (दोहरीकरण) कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे ने बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट और दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर एक्सप्रेस सहित चार बड़ी ट्रेनों के मार्ग में अस्थाई बदलाव किया है। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, यह बदलाव 25 से 27 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।