युवाओं को मिलेगा बंपर रोजगार : यूपी में दस लाख रुपये का प्रोजेक्ट लगाने पर 25 प्रतिशत मिलेगा अनुदान - Mewar App

युवाओं को मिलेगा बंपर रोजगार : यूपी में दस लाख रुपये का प्रोजेक्ट लगाने पर 25 प्रतिशत मिलेगा अनुदान

बरेली। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत कुम्हारों, शिल्पियों और युवाओं के लिए योगी सरकार ने सुनहरा अवसर लेकर आई है। 10 लाख रुपये तक के प्रोजेक्ट पर सीधे 25 प्रतिशत अनुदान मिलने से माटीकला से जुड़े हर हाथ को अब काम मिलेगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत बैंक के जरिए टर्म लोन दिया जाएगा, जिसमें 25 प्रतिशत राशि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड, लखनऊ द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएगी। इससे लाभार्थियों पर वित्तीय दबाव काफी कम हो जाएगा और उद्योग शुरू करना आसान बनेगा। इस योजना के तहत मिट्टी से जुड़े हर तरह के उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा। खिलौने, घड़ा, सुराही, कुल्हड़, गिलास, कटोरी, अचारदानी, कप-प्लेट जैसे घरेलू सामान के साथ ही फ्लोर टाइल्स, रूफ टाइल्स, पाइप, वॉश बेसिन जैसे निर्माण सामग्री और सजावटी सामान जैसे गार्डन पॉट, लैम्प आदि बनाकर उद्यम खड़ा किया जा सकता है।