यूपी के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसएसपी अनुराग आर्य ने एक झटके में बदल डाले 114 दरोगा-इंस्पेक्टर - Mewar App

यूपी के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसएसपी अनुराग आर्य ने एक झटके में बदल डाले 114 दरोगा-इंस्पेक्टर

बरेली। जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा उलटफेर करते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया। एक ही आदेश में 114 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले कर दिए गए। रातों-रात जारी इस सूची से महकमे में हड़कंप मच गया। थानों से लेकर चौकियों तक जिम्मेदारियां बदल दी गईं और सभी को तुरंत नई तैनाती पर पहुंचने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।